आक्रोश मार्च में भाजपा ने भरी हुंकार
Updated at : 11 Sep 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन

सूर्या हंसदा के फर्जी एनकाउंटर व रिम्स टू निर्माण का विरोध
विज्ञापन
सूर्या हंसदा के फर्जी एनकाउंटर व रिम्स टू निर्माण का विरोध
प्रतिनिधि, गढ़वा
आदिवासी नेता सूर्य हंसदा का कथित फर्जी एनकाउंटर व गरीब आदिवासियों की खेतिहर जमीन पर रिम्स टू निर्माण के विरोध में गुरुवार को जिले के अलग-अगल हिस्सों में भाजपा ने आक्रोश मार्च निकाला. भाजपा प्रेश नेतृत्व के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में भाजपा नेत व कार्यकर्ताओं ने सत्ता पक्ष का जमकर विरोध किया.
राज्य की स्थिति भयावह, आदिवासियों पर हो रहा अत्याचार : भानु
भाजपा नदर मंडल गढ़वा की ओर से गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही उपस्थित थे. इस दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गढ़वा प्रखंड कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा. इस कार्यक्रम की अगुवाई में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद घूरन राम और भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य की स्थिति भयावह हो चुकी है. आये दिन आदिवासियों की हत्या, बलात्कार और उनकी जमीन लूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. कार्यक्रम में भाजपा नेता ओमप्रकाश केशरी, विनय चौबे, जिला मंत्री बबलू पटवा, जितेंद्र चन्द्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, ब्रजेश उपाध्याय, धनंजय गोंड, प्रमोद चौबे, विकास तिवारी, जयंत पांडेय, अरविंद तूफानी, सतेंद्र सोनी, विशाल गुप्ता, सुरेंद्र राम, सुरेश अग्रवाल, रामसरीख चंद्रा आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




