जिला प्रशासन को गुमराह कर माहौल बिगाड़ रही भाजपा: मिथिलेश

पूर्व मंत्री ने प्रशासन को लिया निशाने पर, भानु सोशल मीडिया पर एक्टिव
पूर्व मंत्री ने प्रशासन को लिया निशाने पर, भानु सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले की राजनीति इन दिनों तेज सरगर्मी के दौर से गुजर रही है. जिले में दो विधानसभा क्षेत्र गढ़वा और भवनाथपुर आते हैं. गढ़वा से झामुमो के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और भवनाथपुर से भाजपा के पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में दोनों नेता हार चुके हैं, लेकिन उनकी सक्रियता चुनाव बाद भी लगातार जारी है. इन दिनों गढ़वा में परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद छिड़ा है. इसी मुद्दे पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिला प्रशासन भी याद रखे कि अगर आंख बंद कर कोई कार्रवाई होगी, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिपाही आंदोलन की उपज हैं. ईंट से ईंट बजाकर रख देंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा जिला प्रशासन को गुमराह कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है. प्रशासन ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे. भानु ने अनंत पर साधा निशाना भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही भी इन दिनों क्षेत्र और सोशल मीडिया दोनों जगह सक्रिय हैं. फिलहाल उनके विरोधी अनंत प्रताप देव बीमार चल रहें हैं. अनंत ने भानु पर सोशल मीडिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. इसका जवाब देते हुए भानु ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे अपनों के बीच रहना पसंद है. मैं राजा (वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव) की तरह छुपने वालों में से नहीं, बल्कि चुनौती स्वीकार करने वालों में से हूं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




