बघवता बांध एवं गड़ई नाला का का होगा कायाकल्प

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
बघवता बांध एवं गड़ई नाला का का होगा कायाकल्प

बघवता बांध एवं गड़ई नाला का का होगा कायाकल्प

विज्ञापन

मझिआंव. नीति आयोग भारत सरकार के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामपुर पंचायत के जहारसराय एवं रानीताली में उपायुक्त शेखर जमुआर एवं स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बघवता बांध एवं गड़ई नाला का सरोवर समृद्धि जलाशय के माध्यम से कायाकल्प के लिए भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया. साथ ही जेसीबी एवं ट्रैक्टर द्वारा कार्य कराये जाने को लेकर प्रखंड कार्यालय से मिला स्वीकृति पत्र उपायुक्त एवं विधायक ने मेठ को दिया. इसमें उल्लेख किया गया है की नीति आयोग भारत सरकार के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत स्वीकृत जलाशयों का कायाकल्प किया जा रहा है. इसमे कुल 10 हजार घन मीटर मिट्टी निकालने के लिए कार्यदेश निर्गत किया जाता है. इसके लिए तीन लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा. इस क्षेत्र में जल सृजन बहुत जरूरी : मौके पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में जल सृजन बहुत जरूरी है. वह अपने क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ किसान के खेतों में पानी या घरेलू कार्य के लिए पानी की उपलब्धता में सुधार कर रहे हैं. वहीं उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि कार्य में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जल सृजन के लिए अन्य चेक डैम में भी सुधार कराया जायेगा. उपस्थित लोग : मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्र ,निति आयोग के फेलो ऋषिकेश रंजन, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ प्रमोद कुमार, पंचायत मुखिया कुमारी छाया, बीडीसी सुनिता देवी व बीपीओ अजीत कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola