साल में एक बार दवा खाकर फाइलेरिया से बचें

Updated at : 27 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
साल में एक बार दवा खाकर फाइलेरिया से बचें

साल में एक बार दवा खाकर फाइलेरिया से बचें

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार को सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम यानी एमडीए-2025 को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग व जेएसएलपीएस के अधिकारियों व कर्मियों को एमडीए कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक करने संबंधी जानकारी दी गयी. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार एवं प्रशिक्षक जिला वीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी उपस्थित थे. सिविल सर्जन ने बताया कि वर्ष में एक बार फाइलेरिया की दवा का सेवन कर लेने से इसके होने का खतरा टल जाता है. एमडीए कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी तक चलेगा. इसमें पहले दिन 10 फरवरी को बूथ पर स्वास्थ्य सहिया एवं आंगनबाड़ी सेविका द्वारा फाइलेरिया रोधी दवा एल्बेंडाजोल व डीइसी की गोली खिलायी जायेगी. जबकि 11 से 25 फरवरी तक पहले दिन बूथ पर दवा खाने से वंचित रहे लोगों को घर-घर जाकर दवा खिलायी जायेगी. उन्होंने कहा कि इसको लेकर पूरे जिले में दवा प्रशासकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. लक्षित आबादी को हर हाल में दवा सेवन कराकर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से कई बीइइओ व जेएसएलपीएस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola