अधिवक्ता संघ का चुनाव : 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अधिवक्ता संघ का चुनाव : 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
गढ़वा. गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इस दौरान प्रत्याशियों ने निर्वाचन पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह, सतीश कुमार मिश्रा एवं परवेज आलम ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. मौके पर काफी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक अधिवक्ता गण मौजूद थे. निवर्तमान अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू राजा ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें अधिवक्ताओं का अपार समर्थन मिल रहा है और वे हैट्रिक लगायेंगे. निवर्तमान महासचिव लगातार चौथी बार मैदान में : संघ के निवर्तमान महासचिव मृत्युंजय तिवारी पिछले तीन कार्यकाल से इस पद पर कार्यरत हैं. अब वह चौथी बार चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने नामांकन के बाद कहा कि पिछले तीन कार्यकाल में संघ के माध्यम से कई काम किये गये हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी उनकी जीत पक्की है. इन्होंने किया नामांकन नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू राजा तथा भृगुनाथ चौबे, महासचिव के तीन प्रत्याशी मृत्युंजय तिवारी, शशिमणि पांडेय एवं जितेंद्र कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों में जितेंद्र तिवारी, अशोक कुमार, सच्चितानंद शुक्ला एवं देवेंद्र प्रजापति शामिल है. जबकि कोषाध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों में निवर्तमान कोषाध्यक्ष गरीबुल्लाह अंसारी एवं अवध किशोर चौबे, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. इनमें संयुक्त सचिव वन के लिए देवदत्त चौबे व ओमप्रकाश चौबे तथा संयुक्त सचिव टू के लिए प्रवीण कुमार पांडेय, सोमनाथ विश्वकर्मा एवं संतोष कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए पंचम कुमार सिंह एवं रविशंकर प्रसाद ने नामांकन किया है. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए सत्यनारायण सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार मेहता एवं राजी कुमार पांडेय मैदान में हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




