दुष्कर्म व हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने 21 फरवरी को दुष्कर्म के बाद कर दी थी किशोरी की हत्या
आरोपी ने 21 फरवरी को दुष्कर्म के बाद कर दी थी किशोरी की हत्या प्रतिनिधि, रंका रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार गांव में बीते 21 फरवरी को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. रविवार को प्रेसवार्ता कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को कसमार गांव में अरहर के खेत में 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला था. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि किशोरी शादी समारोह में गयी हुई थी. इस दौरान देर रात हाथ में लगे हल्दी को धोने के लिए किशोरी घर के पीछे बाहर चापाकल के पास गयी. इसी बीच धर्मेंद्र सिंह (27) उसे उठाकर कुछ दूर अरहर के खेत में ले गया. जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी रमकंडा थाना के ही गोबरदहा गांव का रहने वाला है. वह सुकन सिंह का पुत्र है. आरोपी अपने जीजा चंदन सिंह के घर (कसमार) में रहता है. एसजीपीओ ने बताया कि आरोपी पहले से ही किशोरी का पीछा करता था. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से करीब 200 लोगों के कॉल रिकॉर्ड को खंगाला, जिसके बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक संदिग्ध चप्पल मिलने के बाद घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान की गयी. उन्होंने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद कमाने के लिए मध्यप्रदेश चल गया था, जहां से गिरफ्तार कर उसे वापस लाया गया. एसडीपीओ के अनुसार आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया है. उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गठित एसआइटी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक अभिजित गौतम, रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुटिया, एसआइ रवि कुमार पटेल, सतीश कुमार राम, एएसआइ राजेश कुमार, रोहित कुमार पासवान, सुरेंद्र कुमार, मानिक कुमार, कंचन धोबी, विंध्याचल शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




