ePaper

आपसी विवाद में युुवक को मारी गोली, रांची रेफर

Updated at : 13 Sep 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में युुवक को मारी गोली, रांची रेफर

आपसी विवाद में युुवक को मारी गोली, रांची रेफर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव में शुक्रवार रात आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई. इसमें अशोक चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, गांव के ही फैजान अंसारी के साथ अशोक चौधरी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के दौरान फायरिंग की गयी, जिसमें अशोक चौधरी को गोली लग गयी. घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की. फायरिंग करने के आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने बताया कि यह घटना आपसी विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है. आरोपी ने विवाद के दौरान घायल को धमकी दी थी और उसी क्रम में गोलीबारी की गयी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola