ePaper

पांच लाख से भव्य काल्पनिक पंडाल का हो रहा निर्माण

Updated at : 12 Sep 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख से भव्य काल्पनिक पंडाल का हो रहा निर्माण

मां दुर्गा पूजा समिति दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटी

विज्ञापन

मां दुर्गा पूजा समिति दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटी राजकमल तिवारी, गढ़वा शहर के चिनिया रोड में स्थित शिव मंदिर के पास मां दुर्गा पूजा समिति इस साल किसी प्रसिद्ध मंदिर नहीं ,बल्कि पांच लाख की लागत से काल्पनिक मंदिर के स्वरूप में पंडाल का निर्माण कर रही है. संघ का ध्यान इस वर्ष दिव्य और भव्य पंडाल बनाने का है, जिसके लिए बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है. मां दुर्गा पूजा समिति गढ़वा शहर की नयी पूजा कमेटियों में से एक है, जिसकी स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी. पिछले 18 वर्षों से समिति ने भव्य तरीके से पूजा का आयोजन कर रही है. भंडारे व प्रवचन का होगा आयोजनहर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां प्रवचन व भंडारे का आयोजन किया जायेगा. प्रवचन के लिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से प्रवचनकर्ता धर्मध्वजाचार्य जी महाराज को बुलाया गया है, जो नवरात्र की प्रथम तिथि एकम से लेकर नवमीं तक प्रवचन देंगे. साथ ही मां दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में प्रतिदिन शाम को आरती होती है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. पुरण तिवारी को बनाया गया कमेटी का अध्यक्ष पूजा के सफल आयोजन के लिए मां दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है. कमेटी का अध्यक्ष पुरण तिवारी को बनाया गया है. वहीं राजेश चौबे कार्यकारी अध्यक्ष, अमित कश्यप सचिव, मिथलेश कुमार को कोषाध्यक्ष, अयोध्या ठाकुर को सह सचिव, निरंजन प्रसाद सह कोषाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अनुज सिंह, अजय गुप्ता, अरुण कुमार जायसवाल, मनोज पाठक, अशोक मद्धेशिया को उपाध्यक्ष, अभिषेक पांडेय, राजन दुबे, अनिल गुप्ता को संगठन मंत्री, प्रेम दुबे, बडू दुबे को पूजा प्रभारी बनाया गया है. संरक्षक मंडल में सच्चिदानंद पांडेय, डीपी सिंह रामबरन पांडेय, मुरारी पाठक सत्यवती देवी, रणविजय सिंह प्रो महेंद्र सिंह, युगल किशोर चौबे मिथिलेश कुमार देव आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola