वाहन जांच अभियान में 1.85 लाख का जुर्माना वसूला

वाहन जांच अभियान में 1.85 लाख का जुर्माना वसूला
प्रतिनिधि गढ़वा जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश और मोटरयान निरीक्षक सुनील राम के नेतृत्व में बायपास रोड पर गुरुवार को व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया. हाल के दिनों में सड़क हादसों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कार्रवाई की गयी. अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग और बस-टेम्पो में ओवरलोडिंग जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी गयी. जांच में 12 वाहन पकड़े गये, जिनमें 6 दोपहिया और 6 भारी वाहन शामिल थे. नियम तोड़ने वालों पर कुल 1.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और लापरवाही से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




