कर्मचारियों की हड़ताल से काम ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
विज्ञापन
छठे दिन पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना पर डटे रहे राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक गढ़वा : राजस्व व भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों व अंचल निरीक्षकों का हड़ताल व धरना कार्यक्रम छठे दिन भी जारी रहा़ राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पूरे जिले में अंचल का कामकाज […]
विज्ञापन
छठे दिन पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना पर डटे रहे राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक
गढ़वा : राजस्व व भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों व अंचल निरीक्षकों का हड़ताल व धरना कार्यक्रम छठे दिन भी जारी रहा़ राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पूरे जिले में अंचल का कामकाज ठप हो गया है़ मुख्य रूप से भूमि का ऑनलाइन इंट्री के दौरान हुई त्रुटि के सुधार का कार्य प्रभावित हो रहा है़ इसके अलावा जाति, आय, निवास से संबंधित कामकाज भी ठप पड़ हुए हैं.
इन कार्यों को लेकर जमीन मालिक से लेकर बेरोजगार युवक प्रतिदिन अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन हड़ताल की वजह से बेरोजगार युवकों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है़ विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए स्थानीय निवास बनाने के लिए सबसे ज्यादा युवक परेशान दिख रहे हैं. इसी तरह गढ़वा, मेराल, डंडा सहित अन्य अंचलों में जमीन की ऑनलाइन इंट्री में सुधार से संबंधित करीब 30 हजार से ज्यादा आवेदन अंचलों में पड़े हुए हैं, जिन्हें सत्यापित करने का कार्य ठप पड़ा हुआ है़ इसके अलावे दाखिल-खारिज आदि से संबंधित आवेदन भी लंबित पड़े हुए हैं. इधर राज्य इकाई के निर्देश पर गढ़वा जिले के राजस्व कर्मचारी छठे दिन भी निबंधन कार्यालय के सामने टेंट लगा कर धरना पर बैठे रहे़
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी 11 सूत्री मांगों पर सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है, वे इसी तरह से काम ठप कर धरना पर बैठे रहेंगे़ उन्होंने बताया कि सरकार सिर्फ राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से अपना काम निकालना चाह रही है़ जबकि राजस्व कर्मचारी की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर कोई ध्यान नहीं है़ उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में राजस्व कर्मचारियों को प्रथम इकाई मानते हुए अपर समाहर्ता के पद तक को इसमें शामिल करने, बिहार के तर्ज पर राजस्व कर्मचारियों को प्रोन्नति देते हुए उनका ग्रेड पे 5400 रूपये करने, बेसिक पे 5200 रुपये करने, पदनाम राजस्व कर्मचारी से हटा कर उप निरीक्षक करने की मांग मुख्य रूप से शामिल है़ छठे दिन धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नथुनी राम ने की़ इस मौके पर राजस्व कर्मचारी पालीकार्प तिर्की, नगेंद्र पाठक, अरूण कुमार, बिंदेश्वर कुमार, जानसन गिद्धी, परमेश्वर राम आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










