स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान शुरू

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान शुरू 7जीडबलूपीएच 7-अभियान के मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी 7जीडबलूपीएच8- सफाई अभियान में लगे सफाईकर्मीप्रतिनिधि, गढ़वा. स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गढ़वा नगर परिषद के तत्वावधान में वार्ड नंबर 14 व 16 में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ नगर परिषद […]
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान शुरू 7जीडबलूपीएच 7-अभियान के मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी 7जीडबलूपीएच8- सफाई अभियान में लगे सफाईकर्मीप्रतिनिधि, गढ़वा. स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को गढ़वा नगर परिषद के तत्वावधान में वार्ड नंबर 14 व 16 में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने किया. इस अभियान द्वारा वार्ड 14 व 16 के निमिया स्थान के आसपास व रामबांध तालाब रोड, मुहल्ला व आरके पब्लिक स्कूल के पास तथा भट्ठी रोड में सफाई अभियान चलाया गया. नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने बताया कि इस अभियान में 70 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि विशेष सफाई अभियान के तहत एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच झुग्गी-झोपड़ी आदि स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार द्वारा मिले निर्देश के आलोक में शहर व मुहल्लों की साफ-सफाई को बनाये रखना है. एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक लगातार विशेष सफाई अभियान अलग-अलग स्थानों पर चलाने का निर्देश सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है, जिसमें स्लम एरिया, ऐतिहासिक स्थान, विशेष कार्य दिवस के अवसर पर चरणबद्ध तरीके से चलाया जायेगा. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिध संतोष केसरी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक सहित संबंधित वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




