जीवंत हुई सन 57 की क्रांति

Published at :03 Apr 2016 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
जीवंत हुई सन 57 की क्रांति

सीआरपीएफ 172 बटालियन के जवानों ने दी नाटक की प्रस्तुति गढ़वा : गढ़वा जिले की रजत जयंती के अवसर पर शुक्रवार की शाम रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी, सीआरपीएफ के जवानों एवं बाहर से आये कलाकारों ने गीत-संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति […]

विज्ञापन
सीआरपीएफ 172 बटालियन के जवानों ने दी नाटक की प्रस्तुति
गढ़वा : गढ़वा जिले की रजत जयंती के अवसर पर शुक्रवार की शाम रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी, सीआरपीएफ के जवानों एवं बाहर से आये कलाकारों ने गीत-संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति से गढ़वावासियों का मन मोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.
इसके बाद सभी अतिथिओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया. इस मौके पर सीआरपीएफ 172 बटालियन के जवानों द्वारा गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड के चेमो सनेया निवासी नीलांबर-पीतांबर के नेतृत्व में 1857 की क्रांति का मंचन कर दर्शकों को काफी प्रभावित किया.
नीरज श्रीधर, नितिन आचार्य, राजीव भारद्वाज एवं दिव्यप्रकाश शुक्ला के सहयोग से शशिकांत तिवारी ने नीलांबर, अरविंद सिंह ने पीतांबर एवं आशिक हुसैन ने आयुक्त डाल्टन की भूमिका निभायी. इसके पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय ने गणेश वंदना पर आधारित सामूहिक नृत्य, केंद्रीय विद्यालय ने देशभक्ति पर आधारित सामूहिक गीत, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेराल की छात्राओं ने गढ़वा जिले से संबंधित युगल गीत प्रस्तुत किया.
इसके अलावा राजकीयकृत बालिका उवि, कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा आदि ने भी एक से बढ़कर एक गीत एवं संगीत की प्रस्तुति की. इसके बाद मेदिनीनगर से आये मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सैकत चटर्जी के नेतृत्व में आप कौन चीज के डायरेक्टर हैं, नाटक का मंचन कर सबको प्रभावित कर दिया. इसके बाद बक्सर से आये छोटू बिहारी ने भोजपुरी नृत्य से दर्शकों को झुमाय.
कार्यक्रम का संचालन नवनीत शुक्ला ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली ने किया. इस मौके पर एसपी प्रियदर्शी आलोक, जिप अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष रेखा चौबे, उपविकास आयुक्त जगतनारायण प्रसाद, एसडीओ असीम किस्पोट्टा, डीइओ रामयतन राम, एसडीपीओ प्रेमनाथ, सीआरपीएफ कमांडेंट कैलाश आर्य, उपकमांडेंट बीके पाठक, प्रशिक्षु आइएएस, डीपीओ अरुण कुमार द्विवेदी सहित सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola