रजत जयंती पर दौड़े गढ़वा के लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2016 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले की रजत जयंती शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पूरे हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में मनायी गयी. रजत जयंती कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में रन फॉर गढ़वा से की गयी. इसमें काफी संख्या में सरकारी एवं गैर सरकारी लोगों ने लोगों ने भाग लिया. स्थानीय समाहरणालय परिसर में इस दौड़ की […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले की रजत जयंती शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पूरे हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में मनायी गयी. रजत जयंती कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में रन फॉर गढ़वा से की गयी. इसमें काफी संख्या में सरकारी एवं गैर सरकारी लोगों ने लोगों ने भाग लिया. स्थानीय समाहरणालय परिसर में इस दौड़ की शुरूआत उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने हरी झंडी दिखा कर की.
इसके बाद लोग समाहरणालय से दौड़ की शुरुआत कर मुख्य पथ होते हुए मझिआंव मोड़ तक गये, जहां से पुन: वापस होकर राजकीय कन्या मवि के मैदान तक आये. रन फॉर गढ़वा में मुख्य आकर्षण का केंद्र सीआरपीएफ के जवान, एनसीसी एवं विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी थे.
इसके अलावा उप विकास आयुक्त जगतनारायण प्रसाद, जिप उपाध्यक्ष रेखा चौबे, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, एसडीओ अमित कुमार किस्पोट्टा, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, डीपीआरओ अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह, सिविल सर्जन डॉ विदेंश्वरी रजक, एसडीपीओ मुख्यालय श्रीराम समद, जिला साक्षरता समिति के समन्वयक संतोष तिवारी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, चैंबर अध्यक्ष बबलू पटवासहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. बाद में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




