विद्यालय के विकास में योगदान दें : सुशील केसरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : मॉडल इन्फैंट स्कूल संघत मुहल्ला में गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2015-16 का आयोजन किया गया. स्थानीय विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक सह समाजसेवी सुशील कुमार केसरी, जायंट्स स्पेशलकमेटी के सदस्य विजय कुमार केसरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती […]
विज्ञापन
गढ़वा : मॉडल इन्फैंट स्कूल संघत मुहल्ला में गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2015-16 का आयोजन किया गया. स्थानीय विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक सह समाजसेवी सुशील कुमार केसरी, जायंट्स स्पेशलकमेटी के सदस्य विजय कुमार केसरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर किया.
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा गुरु वंदना, गीत-नृत्य, एकांकी नाटक, विज्ञान सह पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुशील केसरी ने कहा कि मॉडल इन्फैंट स्कूल निरंतर प्रगति के पथ पर है. उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
उन्होंने समय-समय पर अभिभावकों पर विद्यालय परिवार के साथ मिलकर सुझाव एवं सहयोग देने की आवश्यकता बतायी. विजय कुमार केसरी ने इस बात की प्रशंसा की कि यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगिण विकास करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेता है.
विद्यालय के प्राचार्य शशिशेखर गुप्ता ने विद्यालय के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विद्यालय में अगले सत्र से नर्सरी से कक्षा छह तक अंग्रेजी माध्यम एवं कक्षा सात से मैट्रिक तक एनसीईआरटी पद्यति तक शिक्षा दी जायेगी. साथ ही बीपीएल, दिव्यांग, अल्पसंख्यक एवं असहाय छात्र-छात्राओं का निशुल्क नामांकन किया जायेगा. समारोह के अंत में अधिकतम उपस्थिति अच्छे अंक एवं अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया.
धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक रामानंद चौबे ने किया. इस अवसर पर गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, नारद तिवारी, मनोज कुमार कश्यप, गौरीशंकर प्रसाद गुप्ता, रजनीश पाठक, राजपरीक्षित दूबे, संजय ठाकुर, अमर कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, मंजू केसरी, ज्योति गुप्ता, रिजवान प्रवीण, निकहत प्रवीण आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




