आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

केतार (गढ़वा) : केतार में गुरुवार की शाम कर्पूरी गेट के पास स्थित दुकान में अचानक आग लग जाने से बुचानी चौधरी के होटल सहित कई अन्य दुकान भी जलकर राख हो गये. इसमें चुरामन साह की गुमटी, अनिल साह व सुनील साह का फल दुकान एवं कमलेश ठाकुर की गुमटी भी शामिल है. आग […]
विज्ञापन
केतार (गढ़वा) : केतार में गुरुवार की शाम कर्पूरी गेट के पास स्थित दुकान में अचानक आग लग जाने से बुचानी चौधरी के होटल सहित कई अन्य दुकान भी जलकर राख हो गये.
इसमें चुरामन साह की गुमटी, अनिल साह व सुनील साह का फल दुकान एवं कमलेश ठाकुर की गुमटी भी शामिल है. आग लगने से इन सभी दुकानों के जल जाने से लाखों रुपये की क्षति की बात बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि काफी प्रयास के बाद भी लोग आग को बुझाने में असफल रहे और सभी दुकान जल गयी. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




