डीलरों को कमीशन नहीं, मानदेय दें

Published at :01 Mar 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
डीलरों को कमीशन नहीं, मानदेय दें

गढ़वा : ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन गढ़वा इकाई की ओर से समाहरणालय पर धरना दिया. धरना सभा के माध्यम से जविप्र के डीलरों ने तीन सूत्री मांगपत्र उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा. धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामेश्वर दुबे ने की. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुदुचेरी व तमिलनाडु […]

विज्ञापन
गढ़वा : ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन गढ़वा इकाई की ओर से समाहरणालय पर धरना दिया. धरना सभा के माध्यम से जविप्र के डीलरों ने तीन सूत्री मांगपत्र उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा. धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामेश्वर दुबे ने की. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुदुचेरी व तमिलनाडु राज्य की तर्ज पर सभी जविप्र के डीलरों को उचित मानदेय मिलनी चाहिए.
उन्होंने राशन उठाव का ड्राफ्ट लगाने के लिए सरकारी कोष से रुपये उपलब्ध कराने की मांग रखते हुए कहा कि किसी भी विभागीय योजना का कार्य सरकारी रुपये से की जाती है. लेकिन जविप्र के विक्रेताओं को अपनी राशि लगानी पड़ती है. इस व्यवस्था को बदला जाये.
उन्होंने जविप्र के विक्रे ताओं पर जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाये गये झूठे आरोप पर कार्रवाई नहीं करने को कहा. इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव संजय कुमार गुप्ता, रामनाथ प्रसाद, अनिल कुमार साह, मनोज कुमार पाल, रामजीव उरांव, प्रेमन बैठा, नरेश बैठा, जयकुमार साह, जवाहर उरांव, बाल्मीकि गुप्ता, अरुण कुमार रवि, जनार्दन बैठा, राजा राम, कृष्णा राम, राम गुलाम साह सहित काफी संख्या में डीलर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola