पीड़ित परिवारों के बच्चों को देंगे शिक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

केतार(गढ़वा) : कांग्रेस के युवा नेता उमाशंकर चौबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को केतार प्रखंड के मुकुंदपुर एवं परसोडीह पंचायत का दौरा किया. इस दौरान श्री चौबे ने पुणे में मजदूरी करने गये सत्येंद्र साह की मौत की खबर सुन कर उसके परिजनों से मिले और उन्हें शोक सांत्वना दी. श्री चौबे ने […]
विज्ञापन
केतार(गढ़वा) : कांग्रेस के युवा नेता उमाशंकर चौबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को केतार प्रखंड के मुकुंदपुर एवं परसोडीह पंचायत का दौरा किया. इस दौरान श्री चौबे ने पुणे में मजदूरी करने गये सत्येंद्र साह की मौत की खबर सुन कर उसके परिजनों से मिले और उन्हें शोक सांत्वना दी.
श्री चौबे ने कहा कि भवनाथपुर विस क्षेत्र से नवजवानों का बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है. बेरोजगारी, अशिक्षा एवं सूखे की स्थिति के कारण मजदूर बाहर जाते हैं. पिछले दो वर्षों में बाहर मजदूरी करने गये इसी गांव के प्रहलाद प्रजापति, प्रभु प्रजापति, निर्मल पासवान व छठू रजवार की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए घोषणाएं कर रही है, जबकि अभी तक रोजगार के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया है.
श्री चौबे ने गांव के सभी मृतक के बच्चों को शिक्षा में अपनी ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर लव वर्मा, ऋषु सिंह, संतोष सेठ, मोतीलाल, विपिन बिहारी, सूरज वर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




