भंडरिया में कमांडर जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Feb 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

सभी मृतक रामगढ़ के नावाडीह निवासी भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया थाना क्षेत्र के कुरूण ग्राम के सपही नदी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नावाडीह गांंव के कुछ ग्रामीण छत्तीसगढ़ के पिपरौल में सगाई की रस्म अदा कर भंडरिया होते वापस नावाडीह रात्रि 11 बजे लगभग लौट […]
विज्ञापन
सभी मृतक रामगढ़ के नावाडीह निवासी
भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया थाना क्षेत्र के कुरूण ग्राम के सपही नदी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नावाडीह गांंव के कुछ ग्रामीण छत्तीसगढ़ के पिपरौल में सगाई की रस्म अदा कर भंडरिया होते वापस नावाडीह रात्रि 11 बजे लगभग लौट रहे थे. इसी दौरान सपही नदी में कमांडर अनियंत्रित होकर पलट गयी.
इससे कमांडर पर सवार पिंकी कुमारी(16 वर्ष), राजमनी देवी(45 वर्ष) व पूजा कुमारी(14वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. ये सभी रामगढ़ थाना के नावाडीह निवासी हैं.
घायल मनोज अगरिया, जेठु अगरिया, रामनाथ अगरिया समेत आठ लोगों को मेदिनीनगर में इलाज के लिए तिहारों गांव निवासी समाजसेवी महेश यादव ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर घायलों को भेजने का कार्य किया. घायलों को देखकर वाहन से निकालने वालों में जिप सदस्य रामजीत सिंह, पंसस अनिता देवी, सत्यनारायण यादव, विरेन्द्र यादव, बिन्दु सिंह, हरदयाल सिंह, तिलेश्वर सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




