बेटी की शादी तय कर लौट रहे पिता समेत दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भरत राम (55 वर्ष) व राम स्वारथ चंद्रवंशी(60 वर्ष ) की मौत बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में हो गयी.समाचार के अनुसार भरत राम अपनी पुत्री की शादी समीपवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ठीक कर बुधवार को राम स्वारथ चंद्रवंशी के साथ मोटरसाइकिल से […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भरत राम (55 वर्ष) व राम स्वारथ चंद्रवंशी(60 वर्ष ) की मौत बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में हो गयी.समाचार के अनुसार भरत राम अपनी पुत्री की शादी समीपवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ठीक कर बुधवार को राम स्वारथ चंद्रवंशी के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा लौट रहे थे.
इसी बीच सेमरसोत गांव के पास एक ग्रेफाइट लदे ट्रक ने उक्त मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गये हैं. घटना बुधवार की शाम 4:30 बजे की बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




