मनोज कुमार और आनंद दत्त बने ‘पिलर ऑफ IIMCAA’, DIG किशोर कौशल ने सराहा झारखंड चैप्टर का जज्बा
कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्र
IIMCAA Connections Ranchi: रांची में शनिवार की रात भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व छात्रों का सालाना मिलन समारोह ‘कनेक्शन्स’ उत्साह के साथ संपन्न हुआ. झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और पलामू डीआईजी किशोर कौशल की अध्यक्षता में आयोजित इस मीट में राज्यभर से आए पत्रकारों और सूचना सेवा के अधिकारियों ने शिरकत की. इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया और भविष्य की कार्ययोजना साझा की गई. देखिए, इस यादगार शाम की झलकियां.
IIMCAA Connections Ranchi, रांची : भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) एलुमनी एसोसिएशन के झारखंड चैप्टर का सालाना मिलन समारोह ‘कनेक्शन्स’ शनिवार की रात राजधानी रांची में भव्य तरीके से संपन्न हुआ. 28 फरवरी को दिल्ली से शुरू हुए इस देशव्यापी सफर के तहत रांची चैप्टर स्तर पर यह विशेष आयोजन किया गया. इस समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए संस्थान के पूर्व छात्र-छात्राएं और उनके परिजन शामिल हुए, जिससे माहौल उत्सव जैसा नजर आया.
DIG किशोर कौशल ने की अध्यक्षता
झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने रांची मीट की अध्यक्षता की. कार्यक्रम को महासचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मनोज मलयानिल, पीएनबी के जीएम राजेश कुमार और भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व इमका के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने संबोधित किया. इसके अलावा स्मारिका के संपादक प्रो. संतोष उरांव, पूर्व महासचिव मनीष सिंह और कार्यकारिणी सदस्य वर्षा रानी तिर्की ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे.
Also Read: हजारीबाग वेतन घोटाला: जांच की कमान पर ही उठे सवाल, CID के ADG मनोज कौशिक की भूमिका पर संशय
‘पिलर ऑफ इमका’ अवार्ड से सम्मानित हुए नींव रखने वाले सदस्य
समारोह का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें झारखंड चैप्टर की नींव रखने वाले सेल के पदाधिकारी मनोज कुमार और वरिष्ठ पत्रकार आनंद दत्त को ‘पिलर ऑफ इमका अवार्ड’ से नवाजा गया. अध्यक्ष किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड चैप्टर न केवल सदस्यों के मिलन का मंच है, बल्कि यह सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहा है. आने वाले समय में सदस्यों के परिजनों के लिए भी विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.
एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत: राजेश कुमार
महासचिव राजेश कुमार ने इस मौके पर कहा कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की मदद करना ही इस संगठन की असली पहचान है. उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने नियमित बैठकों और आयोजनों के जरिये संगठन के विस्तार पर बल दिया. कार्यक्रम में प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. आलोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, रंजीत कुमार, विशाल जैन, रीतेश वर्मा, विवेकानंद, समीर उरांव, पंकज चंद्र गोस्वामी, माधव शर्मा और सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में आईआईएमसी परिवार के सदस्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए