बढ़ रहा तापमान, इन राज्यों में प्रचंड गर्मी, लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी

Published by :Pritish Sahay
Published at :26 Apr 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert

कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, फोटो- पीटीआई

Heatwave Warning: तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच देशभर में मौसम का असर अलग-अलग रूप में दिख रहा है. कई क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी है, जबकि अन्य जगहों पर उमस भरी गर्मी और गर्म रातें लोगों को परेशान कर सकती हैं.

विज्ञापन

Heatwave Warning: देशभर में मौसम के साथ-साथ तापमान के मिजाज में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन इसके साथ ही कई क्षेत्रों में लू, उमस और गर्म रातों का असर भी बना रहेगा.

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 27 अप्रैल तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 28 अप्रैल से 1 मई के बीच इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसी तरह उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 27 अप्रैल तक तापमान स्थिर रहेगा और उसके बाद 2-4 डिग्री तक गिर सकता है.

पूर्वी भारत में 26 अप्रैल तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी, जबकि 27 अप्रैल से 1 मई के बीच 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में 27 अप्रैल तक 3 से 6 डिग्री तक गिरावट संभवना है, जिसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. महाराष्ट्र में 26 अप्रैल से 1 मई के बीच 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जबकि गुजरात में पहले 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और फिर 27 अप्रैल के बाद 2-4 डिग्री की कमी देखी जा सकती है.

कई इलाकों में लू की चेतावनी

तापमान में गिरावट के बावजूद देश के कई हिस्सों में लू का असर बना रहेगा. 26 से 27 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की प्रबल संभावना है. राजस्थान में 26 अप्रैल को लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है.

गर्म और उमस भरे मौसम की वार्निग

मौसम विभाग के मुताबिक कई क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी का असर रहेगा.

रात में भी सताएगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार रात के समय भी कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गर्म रातें रहने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola