उपायुक्त से राशन नहीं मिलने की शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत के ग्रामीणों ने जविप्र की समस्या को लेकर बुधवार को उपायुक्त के समक्ष विरोध दर्ज कराया. मुखिया मधु देवी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि सोनपुरवा के जविप्र के दुकानदार अंतु प्रजापति द्वारा ग्रामीणों को दिसंबर माह का राशन व केरोसिन भी नहीं दिया गया है. […]
विज्ञापन
गढ़वा : मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत के ग्रामीणों ने जविप्र की समस्या को लेकर बुधवार को उपायुक्त के समक्ष विरोध दर्ज कराया. मुखिया मधु देवी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि सोनपुरवा के जविप्र के दुकानदार अंतु प्रजापति द्वारा ग्रामीणों को दिसंबर माह का राशन व केरोसिन भी नहीं दिया गया है.
जानकारी लेने पर बताया गया कि अंतु प्रजापति की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी है. ऐसे में उन्हें जनवरी एवं दिसंबर माह के राशन से वंचित होना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मांग की कि उन्हें दोनों महीनों का राशन एक साथ उपलब्ध कराया जाये.ग्रामीणों ने मझिगांवा के डीलर दुखी राम के पास खाद्यान्न भेजने का भी आग्रह किया है.
ग्रामीणों ने नजदीक के ही किसी डीलर से उपभोक्ताओं को जोड़ने की मांग की है. आवेदन में शेख आलमगीर, शेख साबिर, अफरोज खां, फिरोज खान, विनोद रजवार, सुधाई राम, विकास रजवार, भरदुल रजवार, बैजनाथ रजवार, अरविंद उरांव सहित सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




