क्रय संचालक पर कार्रवाई की मांग

Published at :17 Feb 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
क्रय संचालक पर कार्रवाई की मांग

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अकाल व सुखाड़ की स्थिति के बावजूद नगर ऊंटारी धान क्रय केंद्र में 24 किसानों से 1200 क्विंटल धान क्रय किये जाने के मामले पर स्थानीय किसानों ने आश्चर्य व्यक्त किया है. किसानों ने कहा है कि धान क्रय केंद्र का संचालक द्वारा बिचौलिये के माध्यम से उत्तर प्रदेश व बिहार क्षेत्र […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : अकाल व सुखाड़ की स्थिति के बावजूद नगर ऊंटारी धान क्रय केंद्र में 24 किसानों से 1200 क्विंटल धान क्रय किये जाने के मामले पर स्थानीय किसानों ने आश्चर्य व्यक्त किया है. किसानों ने कहा है कि धान क्रय केंद्र का संचालक द्वारा बिचौलिये के माध्यम से उत्तर प्रदेश व बिहार क्षेत्र से लाकर धान का क्रय किया जा रहा है. धान क्रय केंद्र के निकट अपने धान बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि सुखाड़ के कारण धान हुआ ही नहीं, तो इतने बड़े पैमाने पर धान क्रय कैसे किया गया.
क्रय केंद्र के संचालक द्वारा बिचौलिये का धान पहले लिया जा रहा है, जबकि हम किसान धान बेचने के लिए लाइन में खड़े हैं. किसानों ने जिले के उपायुक्त से क्रय संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है. किसानों ने कहा है कि 24 किसान जिससे 1200 क्विंटल धान खरीदा गया है, उसकी जांच करायी जाये कि उनके यहां इतना धान हुआ है या नहीं. विरोध प्रकट करनेवाले किसानों में लक्ष्मण राम, उमाशंकर प्रसाद सहित कई किसान उपस्थित थे. इस मामले में एसडीअो राजेश कुमार साह ने कहा कि धान क्रय केंद्र के संचालक को निर्देश दिया गया है कि स्थानीय किसान से खेत की रसीद प्राप्ति के बाद धान क्रय किया जाये तथा उन्हें प्राथमिकता दी जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola