मेराल ने विशुनपुरा को 151 रन से हराया

विशुनपुरा(गढ़वा) : विशुनपुरा राजकीय मवि के मैदान में सोमवार को गांधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कमलेश चंद्रवंशी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मैच मेराल व विशुनपुरा के बीच खेला गया. मेराल की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 217 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी विशुनपुरा […]
विशुनपुरा(गढ़वा) : विशुनपुरा राजकीय मवि के मैदान में सोमवार को गांधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कमलेश चंद्रवंशी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मैच मेराल व विशुनपुरा के बीच खेला गया. मेराल की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 217 रन बनाये.
जवाबी पारी खेलने उतरी विशुनपुरा की टीम आठ ओवर में ही 96 रन बना कर ढेर हो गयी. मेराल ने विशुनपुरा को 151 रन से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया. मेराल के अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द सीरीज व दिलीप कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि राजवंशी प्रसाद गुप्ता ने दिया.
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विशुनपुरा थाना के एसआइ वर्णवास टोप्पो, शिव कुमार ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, राम सहाय राम, शिववचन यादव, ओमेप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष उदय चौरसिया, रंजन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




