चार जगह मुहर लगाने में हुई परेशानी

Published at :22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
चार जगह मुहर लगाने में हुई परेशानी

चार जगह मुहर लगाने में हुई परेशानी भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में एक साथ चार पदों के लिए निर्वाचन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता काफी परेशान दिखे. पहली बार वोट कर रहे कुछ मतदाता एक साथ चार मतपत्र मिलने के बाद कई मत पत्रों में अपना मत बिना दिये […]

विज्ञापन

चार जगह मुहर लगाने में हुई परेशानी भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में एक साथ चार पदों के लिए निर्वाचन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता काफी परेशान दिखे. पहली बार वोट कर रहे कुछ मतदाता एक साथ चार मतपत्र मिलने के बाद कई मत पत्रों में अपना मत बिना दिये मत पेटी में डाला. भंडरिया पंचायत के वार्ड नंबर छह की वृद्ध मतदाता सोनामती कुंवर ने अपना मतदाता पहचान पत्र भी मत पेटी में मतपत्र के साथ डाल दिया. दूसरी ओर इसी पंचायत के वार्ड नंबर12 में वयोवृद्ध मतदाता सह पूर्व सरपंच गोपाल प्रसाद केसरी के अस्वस्थता के कारण मतदान केंद्र के बाहर उनके वाहन में पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष उनका मतदान कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola