ग..3...63 मतदानकर्मी व एक सेक्टर मजस्ट्रिेट ने योगदान नहीं दिया

ग..3…63 मतदानकर्मी व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट ने योगदान नहीं दियाअंतिम समय में योगदान नहीं देने से सुरक्षित टीम को लगाना पड़ा24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस के जवाब देने के निर्देशगढ़वा. पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में प्रतिनियुक्ति के बावजूद 63 मतदानकर्मियों ने रंका अनुमंडल मुख्यालय में योगदान नहीं दिया. जबकि एक सेक्टर मजिस्ट्रेट […]
ग..3…63 मतदानकर्मी व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट ने योगदान नहीं दियाअंतिम समय में योगदान नहीं देने से सुरक्षित टीम को लगाना पड़ा24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस के जवाब देने के निर्देशगढ़वा. पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में प्रतिनियुक्ति के बावजूद 63 मतदानकर्मियों ने रंका अनुमंडल मुख्यालय में योगदान नहीं दिया. जबकि एक सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी सहमति के बावजूद योगदान नहीं दिया है. अचानक इतनी संख्या में मतदानकर्मियों के योगदान नहीं करने के कारण सुरक्षित मतदानकर्मियों को चुनाव कराने के लिए भेजना पड़ा. उप विकास आयुक्त सह कार्मिक कोषांग प्रभारी श्रीराम तिवारी ने बताया कि जयप्रकाश तिर्की नामक सेक्टर मजिस्ट्रेट ने योगदान नहीं दिया है. जबकि 63 अन्य मतदानकर्मियों ने भी लापरवाही बरती है. इसको लेकर उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया है और उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. बताया गया कि जयप्रकाश तिर्की नामक सेक्टर मजिस्ट्रेट एलआइसी में विकास पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावा 63 अन्य में 21 रंका में प्रतिनियुक्त, 14 रंका में प्रतिनियुक्त, नौ भंडरिया में प्रतिनियुक्त, आठ बड़गड़ में प्रतिनियुक्त व 11 चिनिया में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मी शामिल हैं. जिन मतदान कर्मियों ने योगदान नहीं दिया है, उनमें अधिकांश पारा शिक्षक शामिल हैं. उप विकास आयुक्त श्री तिवारी ने बताया कि शो कॉज नोटिस के जवाब के पश्चात राज्य निर्वाचन आयोग को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










