..उग हो सूरज देव अरग के बेर...

..उग हो सूरज देव अरग के बेर…फोटो – 1- उदीयमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करती छठ व्रतधारी.2- अर्घ्य देते एसडीअो3- सूर्य मंदिर परिसर में भीड़नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में छठ व्रतधारियों द्वारा उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो […]
..उग हो सूरज देव अरग के बेर…फोटो – 1- उदीयमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करती छठ व्रतधारी.2- अर्घ्य देते एसडीअो3- सूर्य मंदिर परिसर में भीड़नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में छठ व्रतधारियों द्वारा उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.अनुमंडल मुख्यालय स्थित बॉकी नदी के तट पर अवस्थित अतिप्राचीन सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ व्रत पर बुधवार को बड़ी संख्या में छठ व्रतधारियों ने उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया. सूर्य मंदिर परिसर में स्वयंसेवी संस्था प्रभात क्लब व नवयुवक क्लब द्वारा छठव्रतधारियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया था. प्रभात क्लब द्वारा मंदिर परिसर, बॉकी नदी के दक्षिण तरफ पूरे परिसर की साफ-सफाई कराया गया था तथा पूरे क्षेत्र में प्रकाश व ध्वनि की व्यवस्था की गयी थी. व्रतधारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया था. बॉकी नदी के उत्तर दिशा स्थित छठ घाट पर नवयुवक क्लब द्वारा व्यवस्था की गयी था. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे छठ परिक्षेत्र में पुलिस प्रशासन सक्रिय थी. इधर अहिपुरवा ग्राम में काली मंदिर स्थित छठ घाट पर न्यू ज्योति क्लब व ग्राम समिति द्वारा छठ व्रतधारियों के लिए व्यवस्था किया गया की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










