दुकान में जल कर चोर की मौत

Published at :18 Nov 2015 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान में जल कर चोर की मौत

दुकान में जल कर चोर की मौत सगमा(गढ़वा). सगमा थाना के घघरी गांव में सोमवार की शाम दुकान में आग से जलकर एक युवक की मौत हो गयी. बताया गया कि उक्त युवक दुकान में शाम सात बजे चोरी की नियत से घुसा था. लेकिन इसी बीच दुकान के प्रोपराईटर के देख लिये जाने के […]

विज्ञापन

दुकान में जल कर चोर की मौत सगमा(गढ़वा). सगमा थाना के घघरी गांव में सोमवार की शाम दुकान में आग से जलकर एक युवक की मौत हो गयी. बताया गया कि उक्त युवक दुकान में शाम सात बजे चोरी की नियत से घुसा था. लेकिन इसी बीच दुकान के प्रोपराईटर के देख लिये जाने के कारण वह भयभीत हो गया और घबराहट में दुकान को अंदर से बंद कर उसमें आग लगा ली. इसमें दुकान के सामान के साथ वह भी जलकर मर गया. उसकी पहचान झारखंड की सीमा से सटे विढंमगंज थाना के गेरूआ गांव निवावी राजेश भुईंया उर्फ भदुआ के रूप में की गयी. शव की पहचान मृतक के पिता ने आकर की. उसने कहा कि उसका पुत्र राजेश अपने मामा के घर घघरी गांव आया हुआ था. घघरी निवासी जिला परिषद प्रत्याशी विनय कुमार यादव ने बताया कि राजेश उसके दुकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान उसके पिता रामनाथ यादव ने देख लिया था. उनके द्वारा शोर किये जाने पर गांव के काफी लोग जुट गये थे. इसी बीच लोगों ने दुकान में आग लगते देखा. बाद में देखा कि चोर भी जल चुका है. मंगलवार की सुबह धुरकी थाना प्रभारी विमल किंडो घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola