सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी

Published at :05 Nov 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी

गढ़वा : गढ़वा शहर के मझिआंव मोड़ पर सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब वहां चाय बेचनेवाले एक ठेले का गैस सिलेंडर लिक होने के बाद उसमें आग लग गयी. आग लगने के बाद ठेला से सिलेंडर को निकाल कर बीच सड़क पर फेंक दिया गया तथा दुकान छोड़कर दुकानदार सहित […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा शहर के मझिआंव मोड़ पर सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब वहां चाय बेचनेवाले एक ठेले का गैस सिलेंडर लिक होने के बाद उसमें आग लग गयी. आग लगने के बाद ठेला से सिलेंडर को निकाल कर बीच सड़क पर फेंक दिया गया तथा दुकान छोड़कर दुकानदार सहित सभी लोग दूर चले गये. करीब एक घंटे तक सिलेंडर आग से जलता रहा, लेकिन वह फटा नहीं.
सिलेंडर फटने से नुकसान हो सकता था. सूचने मिलने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया. तबतक एनएच-75 पर सिलेंडर फटने की आशंका से आवागमन ठप रहा.आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola