ग...बिशुनपुरा : 19733 मतदाता करेंगे मतों का प्रयोग

Published at :04 Nov 2015 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
ग...बिशुनपुरा : 19733 मतदाता करेंगे मतों का प्रयोग

ग…बिशुनपुरा : 19733 मतदाता करेंगे मतों का प्रयोगबिशुनपुरा(गढ़वा). बिशुनपुरा प्रखंड के पांच पंचायतों को मिला कर कुल 19733 मतदाता हैं. इसमें 10620 पुरुष तथा 9113 महिला मतदाता हैं. इसमें जिला परिषद के एक, पंचायत समिति सदस्य के लिए छह सीट के लिए चुनाव होने हैं. पंचायत समिति के सदस्यों में बिशुनपुरा पंचायत के लिए दो, […]

विज्ञापन

ग…बिशुनपुरा : 19733 मतदाता करेंगे मतों का प्रयोगबिशुनपुरा(गढ़वा). बिशुनपुरा प्रखंड के पांच पंचायतों को मिला कर कुल 19733 मतदाता हैं. इसमें 10620 पुरुष तथा 9113 महिला मतदाता हैं. इसमें जिला परिषद के एक, पंचायत समिति सदस्य के लिए छह सीट के लिए चुनाव होने हैं. पंचायत समिति के सदस्यों में बिशुनपुरा पंचायत के लिए दो, पतिहारी, पिपरीकला, सरांग व अमहर पंचायत के लिए एक-एक सीट निर्धारित है. पांचों पंचायतों को मिला कर कुल 65 वार्ड हैं. इन वार्डों के लिए वार्ड पार्षदों का भी चुनाव होगा. इनमें पतिहारी पंचायत में 13, पिपरीकला में 15, सरांग में आठ, बिशुनपुरा में 15 तथा अमहर खास में 14 वार्ड पार्षद के पद हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में यहां मतदान होने हैं. चुनाव के लिए नामांकन की तिथि पांच नवंबर से 12 नवंबर तक है. जबकि नामांकन पत्रों की जांच 14 नवंबर से 16 नवंबर तक होगी. नाम वापसी की तिथि 18 नवंबर से 19 नवंबर तक है. जबकि मतदान पांच दिसंबर को किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola