सूर्यकांत शर्मा अध्यक्ष बने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2015 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की भवनाथपुर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में गढ़वा से संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, महासचिव आलोक कुमार, संगठन सचिव दिलीप श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी उपस्थित थे. इनकी देखरेख में प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित की गयी. इसमें पांडेय […]
विज्ञापन
भवनाथपुर(गढ़वा) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की भवनाथपुर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में गढ़वा से संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, महासचिव आलोक कुमार, संगठन सचिव दिलीप श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी उपस्थित थे. इनकी देखरेख में प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित की गयी.
इसमें पांडेय सूर्यकांत शर्मा को अध्यक्ष, दिवाकर चौधरी को सचिव, वरूण चौबे व शैलेंद्र पाठक को उपाध्यक्ष, शेख तौहिद व राजेंद्रं राम को संयुक्त सचिव, प्रेमकुमार यादव को संगठन मंत्री, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष, इंद्रमणि प्रसाद गुप्ता को अंकेक्षक, मुकेश कुमार शुक्ला को जिला प्रतिनिधि एवं बिंदु राम को राज्य प्रतिनिधि बनाया.
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवशरण राम, मो अकलाख अंसारी, अमरजीत राम, मदन कुमार साह, नवीन प्रकाश, विनय कुमार, मनोज कुमार गुप्ता एवं मोहम्मद सद्दाब आलम को रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










