सिंचाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Published at :02 Nov 2015 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

सिंचाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांगभाजपा महिला मोरचा की प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सिंह ने जल संसाधन मंत्री से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया2जीडब्लूपीएच5-जल संसाधन मंत्री को समस्याओं से अवगत कराती संध्या सिंहगढ़वा. गढ़वा व पलामू जिले में इस वर्ष बारिश नहीं होने से किसानों व पेयजल की समस्या को लेकर भाजपा महिला […]

विज्ञापन

सिंचाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांगभाजपा महिला मोरचा की प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सिंह ने जल संसाधन मंत्री से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया2जीडब्लूपीएच5-जल संसाधन मंत्री को समस्याओं से अवगत कराती संध्या सिंहगढ़वा. गढ़वा व पलामू जिले में इस वर्ष बारिश नहीं होने से किसानों व पेयजल की समस्या को लेकर भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सिंह ने सूबे के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मिल कर गढ़वा-पलामू की भयावह स्थित से अवगत कराते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है. श्रीमती सिंह ने मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस वर्ष पलामू प्रमंडल में बारिश नहीं होने के कारण किसानों की कमर टूट चुकी है. ऐसे में सरकार के स्तर से इन जिलों में पेयजल समस्या के निदान को लेकर सरकार को सचेत रहना होगा और इसके निदान के लिए कारगर ब्लू प्रिंट बनाने होंगे कि कैसे लोगों को पेयजल की समस्या से उबारा जाये. उन्होंने कहा कि कृषि आधारित गढ़वा-पलामू जिले में किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए छोटे-छोटे नदी व जलाशयों पर बांध बनवाया जाये. उन्होंने बताया कि जल संसाधन मंत्री ने उन्हें आश्वास्त किया है कि कारगर कदम उठाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola