मुखिया के घर पड़ा है पंचायत सचिवालय का सामान

Published at :02 Nov 2015 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के घर पड़ा है पंचायत सचिवालय का सामान

मुखिया के घर पड़ा है पंचायत सचिवालय का सामानसप्ताह के भीतर सभी सामग्री को पंचायत सचिवालय को देने का निर्देशभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड में पिछले कार्यकाल में मुखिया द्वारा पंचायत सचिवालय के लिए मिली सामग्री को सचिवालय में रखने के बाजय अपने घरों में रखकर उसका निजी उपयोग किया जा रहा है. पंचायत सचिवालय चलाने के […]

विज्ञापन

मुखिया के घर पड़ा है पंचायत सचिवालय का सामानसप्ताह के भीतर सभी सामग्री को पंचायत सचिवालय को देने का निर्देशभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड में पिछले कार्यकाल में मुखिया द्वारा पंचायत सचिवालय के लिए मिली सामग्री को सचिवालय में रखने के बाजय अपने घरों में रखकर उसका निजी उपयोग किया जा रहा है. पंचायत सचिवालय चलाने के लिए सभी मुखिया को कंप्यूटर, लैपटॉप, कैमरा, टेबुल, कुर्सी आदि के अलावा विभिन्न उपकरण सरकारी स्तर से खरीद कर दिये गये थे. लेकिन इसका उपयोग सरकारी कार्यों के बजाय मुखिया निजी उपयोग कर रहे हैं. कई पंचायतों में तो इन उपकरणों का उपयोग भी नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव सह पंचायत सेवक का कहना है कि उनके द्वारा बार-बार आग्रह किया गया. इसके बाद भी उनके मुखिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. पंचायत सचिवों ने इस संबंध में बीडीओ को रिपोर्ट की है. इस रिपोर्ट के आधार पर बीडीओ शशिभूषण वर्मा ने सभी निवर्तमान मुखिया को एक सप्ताह के अंदर सभी सामग्री सचिव को सौंपने का निर्देश दिया है. साथ ही इसमें चेतावनी दी गयी है कि सामग्री को पंचायत सचिव को नहीं देने पर संबंधित मुखिया के विरुद्ध पंचायत निर्वाचन नियमावली के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola