घटिया सड़क निर्माण कार्य का विरोध

Updated at :08 Sep 2013 1:17 AM
विज्ञापन
घटिया सड़क निर्माण कार्य का विरोध

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कौड़िया बांध से अधौरी ग्राम तक बन रहे सड़क में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री लगाने का विरोध ग्रामीणों ने किया है. विरोध किये जाने पर संवेदक रामजन्म सिंह के पुत्र सुनील सिंह ने शुक्रवार की शाम को गाली–गलौज की. इस घटना से अधौरी के ग्रामीणों में आक्रोश […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कौड़िया बांध से अधौरी ग्राम तक बन रहे सड़क में संवेदक द्वारा घटिया सामग्री लगाने का विरोध ग्रामीणों ने किया है. विरोध किये जाने पर संवेदक रामजन्म सिंह के पुत्र सुनील सिंह ने शुक्रवार की शाम को गालीगलौज की.

इस घटना से अधौरी के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. विदित हो कि 67 लाख की लागत से निर्माणाधीन उक्त पथ में घटिया मेटल मोरम का प्रयोग उक्त पथ में किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की थी, जब एसडीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीणों ने सात सितंबर को सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया. ग्रामीण घटिया मेटल को हटाने की मांग कर रहे थे.

इधर मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद घुरन राम ने उक्त सड़क का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे उपायुक्त विभाग के कार्यपालक अभियंता को मामले से अवगत करायेंगे.

आरोपी को जेल : नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना कांड संख्या 168/13 के आरोपी विनय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बारोडीह निवासी विनय सिंह पर मारपीट करने का आरोप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola