Garhwa: रंका में स्कूल की स्थिति देख भड़के डीईओ, शिक्षकों को दी सेवामुक्त करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

Garhwa: स्कूल का निरीक्षण करते जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा

Garhwa: गढ़वा के रंका में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (समर्थ विद्यालय) की खराब व्यवस्था और लापरवाही देखकर डीईओ नाराज हो गए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को सेवामुक्त करने तक की चेतावनी दे डाली. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रंका से नंद कुमार की रिपोर्ट
Garhwa (रंका): जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा ने बुधवार को रंका स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (समर्थ विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिस पर डीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें अंतिम चेतावनी दी और सुधार न होने पर सेवामुक्त करने की बात कही. डीईओ कैशर रजा ने बताया कि विद्यालय की स्थिति संतोषजनक नहीं है. निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली.

समय पर नहीं आते शिक्षक

शिक्षकों में भारी लापरवाही देखी गई. शिक्षक न तो समय पर स्कूल आते हैं और न ही अनुशासन का पालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वार्डन को छोड़कर सभी शिक्षक अंशकालिक हैं, जो अपनी मनमानी कर रहे हैं. डीईओ ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाते हैं, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा.

हॉस्टल की हालत भी खराब

निरीक्षण के दौरान डीईओ जब बच्चों के बेड रूम में पहुंचे, तो वहां की स्थिति देख बिफर पड़े. उन्होंने पाया कि कमरों में मात्र एक-एक पंखा लगा हुआ है, जिससे बच्चों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है. डीईओ ने वार्डन को फटकार लगाते हुए अविलंब अतिरिक्त पंखे लगवाने का निर्देश दिया. विद्यालय परिसर के पीछे स्थित नाले को देखते हुए डीईओ ने सुरक्षा के मद्देनजर कनीय अभियंता दिलीप उपाध्याय को प्राक्कलन तैयार कर जल्द से जल्द गार्डवाल बनाने का निर्देश दिया.

इसके बाद उन्होंने क्लास रूम में जाकर बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ने व लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर सीआरसी देवेंद्रनाथ उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

गाजे-बाजे के साथ हो रही थी शादी, ऐन सिंदूरदान के वक्त बिदक गई दुल्हन

गढ़वा: शादी के 5 दिन बाद खुला चौंकाने वाला राज, नवविवाहिता ने प्रेमी पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola