वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल

गढ़वा/खरौंधी/रंका : मंगलवार को अपराह्न् तीन बजे के करीब तेज हवा के साथ आयी बारिश के बीच हुए वज्रपात से अलग–अलग स्थानों में एक किसान की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गये. इसके अलावा कम से कम आधा दर्जन पशुओं की मौत हो गयी है. खरौंधी प्रतिनिधि के अनुसार वज्रपात की घटना […]
गढ़वा/खरौंधी/रंका : मंगलवार को अपराह्न् तीन बजे के करीब तेज हवा के साथ आयी बारिश के बीच हुए वज्रपात से अलग–अलग स्थानों में एक किसान की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गये. इसके अलावा कम से कम आधा दर्जन पशुओं की मौत हो गयी है.
खरौंधी प्रतिनिधि के अनुसार वज्रपात की घटना में भागीडीह निवासी उमेश चौधरी(35वर्ष) नामक किसान की मौत हो गयी. घटना के समय वह अपने खेत से घर लौट रहा था.
इसी दौरान हुए वज्रपात में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद खरौंधी बीडीओ शिलवंत कुमार भट्ट ने उमेश के आश्रितों को 3000 रुपये नकद प्रदान किया तथा सरकार की ओर से एक लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया. मृतक उमेश के चार लड़की व एक लड़का हैं. प्रखंड में वज्रपात की दूसरी घटना करीवाडीह में घटी, जहां प्यारी यादव की एक भैंस तथा लल्लू रवानी का एक बैल मर गया.
लल्लू घटना के समय खेत जोत रहा था, इसी दौरान वज्रपात में एक बैल उसका मर गया, जबकि दूसरा सुरक्षित बच गया. एक अन्य वज्रपात की घटना में सिसरी गांव में विशुनधारी मेहता एक बैल मर गया. रंका प्रतिनिधि के अनुसार रंका के तमगे कला गांव में मंगलवार को हुए वज्रपात में भोला सिंह व भूखन सिंह नामक दो किसान बुरी तरह घायल हो गये.
दोनों घटना के समय खेत में हल जोत रहे थे. इसी दौरान वज्रपात हुआ है. दोनों को इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है. इस घटना में एक बैल भी मर गया है. उधर गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा गांव में हुए वज्रपात में रफीक अंसारी नामक व्यक्ति घायल हो गया. अपराह्न् करीब तीन बजे रफीक खेत में बैल–बकरी चरा रहा था. इसी दौरान वज्रपात हुआ. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










