घटना के विरोध में पिटाई की

मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ीखांड़ गांव में आज सुबह सुरेश यादव को पीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद उसने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने मेदिनीनगर जा रहा था. घर से निकलते ही अंबिका यादव, नरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, अशोक यादव, श्यामसुंदर यादव सहित […]
मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ीखांड़ गांव में आज सुबह सुरेश यादव को पीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद उसने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने मेदिनीनगर जा रहा था.
घर से निकलते ही अंबिका यादव, नरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, अशोक यादव, श्यामसुंदर यादव सहित 15 लोगों ने उसकी पिटाई की. उसका इलाज मझिआंव रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. विदित हो कि गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 14 लोग घायल हुए थे.
सुरेश यादव की पिटाई शुक्रवार को इसी मामले में की गयी. इस बीच पुलिस ने गुरुवार को हुई घटना के आलोक में हलकन यादव, वैजनाथ यादव, रामपरीखा यादव व टेनी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










