महिला से 29 हजार रुपये की लूट

Published at :14 Feb 2015 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से 29 हजार रुपये की लूट

मझिआंव(गढ़वा) : मझि आंव स्थित एक बैंक से 29 हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रही महिला से दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने रु पये लूट लिये. समाचार के अनुसार पांडू थाना क्षेत्र के शक्ति विश्वकर्मा की पत्नी अदरमानी देवी अपने पुत्र के साथ मझि आंव स्थित बैंक पहुंची थी. जहां से उसने 29 […]

विज्ञापन
मझिआंव(गढ़वा) : मझि आंव स्थित एक बैंक से 29 हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रही महिला से दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने रु पये लूट लिये. समाचार के अनुसार पांडू थाना क्षेत्र के शक्ति विश्वकर्मा की पत्नी अदरमानी देवी अपने पुत्र के साथ मझि आंव स्थित बैंक पहुंची थी.
जहां से उसने 29 हजार रुपये निकालकर अपने पुत्र के साथ साइकिल पर सवार होकर कोयल नदी पर नवनिर्मित पुल के समीप पहुंची थी, इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पीछे से मोटरसाइकिल पर धक्का मार दिया.
इससे वे दोनों गिर गये. अपराधियों ने महिला के झोले में रखे 29 हजार रुपये लेकर चंपत हो गये. भुक्तभोगी द्वारा तत्काल इसकी सूचना मझि आंव थाना को दी गयी. थाना प्रभारी निरंजन तिवारी ने घटनास्थल व बैंक की शाखा में पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola