प्रभार छीनने की खबर मिलते ही गढ़वा पहुंचे अभियंता

Published at :11 Feb 2015 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभार छीनने की खबर मिलते ही गढ़वा पहुंचे अभियंता

गढ़वा : जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता का प्रभार एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण सिंह को मिलने के बाद दो महीने से गायब जिप कार्यपालक अभियंता मंगलवार को गढ़वा पहुंचे. उन्होंने डीसी से मिल कर कहा कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वे दो महीने से गायब थे. ज्ञात हो कि बिना जानकारी के […]

विज्ञापन
गढ़वा : जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता का प्रभार एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण सिंह को मिलने के बाद दो महीने से गायब जिप कार्यपालक अभियंता मंगलवार को गढ़वा पहुंचे. उन्होंने डीसी से मिल कर कहा कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वे दो महीने से गायब थे.
ज्ञात हो कि बिना जानकारी के जिप कार्यपालक अभियंता रामेश्वर कर्मकार पिछले दो माह से गायब थे. उनके कार्यालय नहीं आने से वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानी आ रही थी. उनकी गैरहाजिरी को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने मोरचा खोल रखा था. इस बीच उपायुक्त ने चार फरवरी को एक पत्र निकाल कर जिप कार्यपालक अभियंता का प्रभार श्री कर्मकार की जगह पर एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता सत्य नारायण सिंह को देने के निर्देश दिये.
यद्यपि अभी तक सत्य नारायण सिंह ने भी प्रभार नहीं लिया है. श्री कर्मकार ने उपायुक्त से दूसरे को प्रभार नहीं देने की प्रार्थना की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola