बॉक्साइट ट्रक में आग लगायी

Published at :10 Feb 2015 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
बॉक्साइट ट्रक में आग लगायी

उग्रवादियों ने चालक-खलासी को केबिन में बंद किया, दोनों बचे खिड़की तोड़ कर बाहर निकलने में चालक के दोनों के पांव जले. छत्तीसगढ़ के सामरी से बॉक्साइट लेकर मेराल ग्राम आ रहा था ट्रक. रंका/रमकंडा (गढ़वा) : गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गुलरिया ढोढ़ा के पास सोमवार की सुबह चार बजे उग्रवादियों ने एक […]

विज्ञापन
उग्रवादियों ने चालक-खलासी को केबिन में बंद किया, दोनों बचे
खिड़की तोड़ कर बाहर निकलने में चालक के दोनों के पांव जले.
छत्तीसगढ़ के सामरी से बॉक्साइट लेकर मेराल ग्राम आ रहा था ट्रक.
रंका/रमकंडा (गढ़वा) : गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गुलरिया ढोढ़ा के पास सोमवार की सुबह चार बजे उग्रवादियों ने एक बॉक्साइट ट्रक (जेएच 05एडी-8795) को उसके चालक और खलासी को केबिन में ही बंद कर आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देकर उग्रवादियों के जाने के बाद चालक चंदन चंद्रवंशी और खलासी उदय भुइयां खिड़की तोड़ कर किसी तरह बाहर निकले. इसमें चालक के दोनों पैर जल गये हैं.
उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भरती किया गया है. उक्त बॉक्साइट ट्रक सामरी (छत्तीसगढ़) से बॉक्साइट लेकर मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन आ रहा था. इसी बीच उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस उग्रवादियों के धर-पकड़ के लिए आसपास के जंगल में छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola