ब्यूटी पार्लर का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jan 2025 9:09 PM
ब्यूटी पार्लर का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
गढ़वा. भारतीय स्टेट बैंक के चिरौंजिया स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का शुभारंभ एसबीआइ के चेयरमैन सीएस शेट्टी और भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सतीश कुमार सिंह ने ऑनलाइन किया. वहीं स्थानीय स्तर पर एसबीआइ गढ़वा के आरएसीसी के मुख्य प्रबंधक समसा खातून व संस्था के निदेशक इंदु भूषण लाल भू उद्घाटन में शामिल थे. मौके पर समसा खातून ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत व लगन से अपना प्रशिक्षण पूरा करें. प्रशिक्षण के उपरांत सभी लोग अपने खुद का स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनें व दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करें. पैसे कम हों, तो ऋ़ण के लिए आवेदन दें : समसा ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यदि ट्रेनिंग के बाद उन्हें स्वरोजगार में पैसे की कमी आड़े आती है, तो आप एसबीआइ की शाखा से ऋण लेने के लिए आवेदन करें. बैंक रोजगार के लिए आपको ऋण उपलब्ध करायेगी. संस्था के निदेशक इंदु भूषण लाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे भारत में एसबीआइ क 153 ट्रेनिंग संस्था में केवल महिलाओं के लिए एक बैच की ट्रेनिंग शुरू की गयी है. 18 से 45 वर्षीय बेरोजगार के लिए प्रशिक्षण : जिले के वैसे बेरोजगार लड़के और लड़कियां, जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है, उन्हें संस्था की और से विभिन्न ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. मौके पर फैकल्टी मेंबर मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेम कुमार और प्रदुमन शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










