1...राजस्व वसूली के लिए कैंप लगायें

Published at :09 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
1...राजस्व वसूली के लिए कैंप लगायें

उपायुक्त ने निर्देश जारी किया15 से 17 जनवरी तक अंचलों में लगेगा विशेष कैंप9जीडब्ल्यूपीएच15- बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने अंचलों में लंबित पड़े राजस्व वसूली व म्यूटेशन के धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की है. उपायुक्त ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में अंचल अधिकारियांे के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिया […]

विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश जारी किया15 से 17 जनवरी तक अंचलों में लगेगा विशेष कैंप9जीडब्ल्यूपीएच15- बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने अंचलों में लंबित पड़े राजस्व वसूली व म्यूटेशन के धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की है. उपायुक्त ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में अंचल अधिकारियांे के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि मंगलवार व शुक्रवार को मुख्यालय दिवस के रूप में मनाते हुए सभी राजस्व कर्मचारी अनिवार्य रूप से हल्का कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. इस बीच आम लोगों के कायोंर् का निष्पादन किया जाना चाहिए. जो कर्मचारी निरीक्षण के दौरान कार्यालय से अनुपस्थित पाये जायेंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अंचल पदाधिकारी 15 से 17 जनवरी तक अंचल में कैंप का आयोजन करें और कैंप में आवश्यकतानुसार टेबल बना कर जमीन के रसीद काटने, म्यूटेशन से लंबित आवेदन का निष्पादन करने, आवेदन जमा लेने, केसीसी से संबंधित कार्य का निष्पादन करने व जाति, निवास,आय आदि प्रमाण पत्र का कार्य निबटाने के निर्देश दिया. उन्होंने कैंप के लिए जिलास्तर से वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने की भी बात कही. कैंप सुबह 10 बजे से संध्या पांच बजे रहेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि इस दौरान लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाये. उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि कैं प के लिए जिला से एक प्रपत्र उपलब्ध कराये, जिसकी रिपोर्ट दिन में तीन बार ई-मेल करने व एसएमएस के माध्यम से सूचना दें. उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस कैंप का लाभ उठावें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola