शराब दुकान में अनियमितता पायी गयी

Published at :09 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शराब दुकान में अनियमितता पायी गयी

जांच के दौरान एसडीओ ने चेतावनी देकर छोड़ा9जीडब्ल्यूपीएच4- शराब दुकान की जांच करते एसडीओ मझिआंव(गढ़वा). गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र ने शुक्रवार को मझिआंव बाजार में चल रहे अंगे्रजी शराब व देशी शराब की दुकानों की जांच की. इस दौरान उन्हें शराब दुकान में कई अनियमितता मिली है. एसडीओ से जांच के दौरान उपभोक्ताओं ने शिकायत […]

विज्ञापन

जांच के दौरान एसडीओ ने चेतावनी देकर छोड़ा9जीडब्ल्यूपीएच4- शराब दुकान की जांच करते एसडीओ मझिआंव(गढ़वा). गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र ने शुक्रवार को मझिआंव बाजार में चल रहे अंगे्रजी शराब व देशी शराब की दुकानों की जांच की. इस दौरान उन्हें शराब दुकान में कई अनियमितता मिली है. एसडीओ से जांच के दौरान उपभोक्ताओं ने शिकायत किया कि सरकारी मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाते हैं. एसडीओ ने इस मामले में शराब दुकानदार को मूल्य तालिका दुकान पर लगाने का निर्देश दिया. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. विदित हो कि उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद एसडीओ ने जांच के पूर्व एक व्यक्ति को स्थानीय शराब दुकान से शराब के लिये भेजा. जब वह बोतल पर लिखे मूल्य से उससे अधिक रुपये की मांग की. इसी दौरान अचानक एसडीओ वहां पर पहुंच गये. बताया गया कि 93 रुपये की मैकडैवेल शराब का मूल्य 110 रुपये तथा 80 रुपये के थ्री एक्स रम का मूल्य 100 रुपये लिया जा रहा था. एसडीओ ने उपभोक्ताओं के आरोप को सत्य पाने के बाद शराब विक्रेता से भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी. एसडीओ श्री मिश्र ने लोहरपुरवा टोला पर बेचे जा रहे देशी शराब की भी जांच की. वहां 12 रुपये का पाउच 16 रुपये में बेचा जा रहा था. एसडीओ ने उसे भी भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola