अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलोनी के पास हुए युवक की हत्या के मामले में शहर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. मामला के मृतक भाई धीरज सिन्हा ने कराया है. मालूम हो कि गुरुवार को करीब दो बजे नामधारी कॉलोनी के पास हमीदगंज के नीरज सिन्हा को अपराधियों […]
मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलोनी के पास हुए युवक की हत्या के मामले में शहर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. मामला के मृतक भाई धीरज सिन्हा ने कराया है. मालूम हो कि गुरुवार को करीब दो बजे नामधारी कॉलोनी के पास हमीदगंज के नीरज सिन्हा को अपराधियों ने दौड़ा कर गोली मार कर हत्या कर दी थी. शहर थाना प्रभारी व्यास राम ने बताया कि मृतक के भाई धीरज के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










