ओके....ग्रामीणों के विरोध पर पीसीसी कार्य रुका

प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करने का आरोप9जीडब्ल्यूपीएच5- निर्माण कार्य का विरोध करते ग्रामीण डंडई(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय में मुख्य बाजार से प्रखंड कार्यालय तक आइएपी योजना से 61 लाख रुपये की लागत से बन रहे पीसीसी पथ में प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करने के आरोप है. ग्रामीणों द्वारा इस कार्य का विरोध किये जाने […]
प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करने का आरोप9जीडब्ल्यूपीएच5- निर्माण कार्य का विरोध करते ग्रामीण डंडई(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय में मुख्य बाजार से प्रखंड कार्यालय तक आइएपी योजना से 61 लाख रुपये की लागत से बन रहे पीसीसी पथ में प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करने के आरोप है. ग्रामीणों द्वारा इस कार्य का विरोध किये जाने के बाद बीडीओ अमित कुमार ने संवेदक को कार्य रोकने तथा प्राक्कलन के साथ मिलने का निर्देश दिया है. समाचार के अनुसार पीसीसी सड़क को प्राक्कलन के अनुसार नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जब कार्य कर रहे लोगों से विरोध किया, तो उसने ग्रामीणों की बात मानने से इनकार किया. इस पर काफी देर तक ग्रामीण व निर्माण कार्य करनेवाले के बीच नोंकझोंक हुई. इसके बाद ग्रामीण डंडई थाना पहुंच कर थाना प्रभारी कुलदीप टोप्पो व बीडीओ अमित कुमार से लिखित शिकायत की. इसके आलोक में कार्य को बंद करा दिया गया है. आरोप लगानेवाले ग्रामीणों में महावीर राम, अलख प्रसाद, अशोक प्रसाद, हनीफ शेख, रामाशीष प्रसाद, सुभाष मेहता, आफताब आलम, अनंत प्रकाश आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










