घूस लेते राजस्व कर्मी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : रांची से आयी निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को गढ़वा अंचल के राजस्व कर्मचारी अनिल सिंह को उसके आवास पर दो हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी डीएसपी अवधेश सिंह उसे रांची ले गये. जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी अनिल ने उड़सुगी गांव की मुखिया के […]
विज्ञापन
गढ़वा : रांची से आयी निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को गढ़वा अंचल के राजस्व कर्मचारी अनिल सिंह को उसके आवास पर दो हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी डीएसपी अवधेश सिंह उसे रांची ले गये.
जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी अनिल ने उड़सुगी गांव की मुखिया के पति अखिलेश उरांव से जमीन के म्यूटेशन के लिए तीन हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. पैसा नहीं देने पर टालमटोल कर रहा था. इसकी शिकायत निगरानी विभाग के रांची स्थित कार्यालय में की गयी थी.
गुरुवार की सुबह रांची से निगरानी डीएसपी अवधेश सिंह, दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह, जितेंद्र दुबे व किशोर तिर्की गढ़वा पहुंचे. उन्होंने राजस्व कर्मचारी अनिल सिंह के प्रखंड कार्यालय स्थित आवास में जाकर शिकायतकर्ता अखिलेश उरांव को केमिकल लगे दो हजार रुपये देने को कहा. पैसा लेते ही पहले से तैयार निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया. पकड़े जाने के बाद अनिल सिंह ने पहले तो इसका विरोध किया, लेकिन निगरानी टीम के साथ रांची से आयी पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










