अनियमितता का आरोप लगाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

मझि आंव(गढ़वा). मझि आंव प्रखंड के आछोडीह गांव में मनरेगा योजना के नाम पर फरजी निकासी करने के आरोप हैं. इस संबंध में आछोडीह गांव निवासी आनंद कुमार दुबे ने बीडीओ से लिखित शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग की है. इसमें कहा गया है कि आछोडीह नाहर पुल से भसमरही रामपुर सिवान तक […]
विज्ञापन
मझि आंव(गढ़वा). मझि आंव प्रखंड के आछोडीह गांव में मनरेगा योजना के नाम पर फरजी निकासी करने के आरोप हैं. इस संबंध में आछोडीह गांव निवासी आनंद कुमार दुबे ने बीडीओ से लिखित शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग की है.
इसमें कहा गया है कि आछोडीह नाहर पुल से भसमरही रामपुर सिवान तक पथ निर्माण व सुगही महुआ के पास बांध निर्माण का कार्य मनरेगा से पूरा दिखा कर इस मद की राशि की निकासी कर ली गयी है. वहीं उक्त पथ का निर्माण कार्य पांच साल पहले ही किया जा चुका है.
साथ ही सुगही महुआ के पास बांध निर्माण का कार्य 2010 में ही किया गया है. आरोप है कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं पंचायत सेवक की मिलीभगत से बिचौलिये ने उसी कार्य को दिखा कर राशि की निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में बीडीओ नीतीन शिवम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शिकायत के आलोक में योजना की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










