2...एसडीपीओ से जांच रिपोर्ट मांगी

गढ़वा. गढ़वा मंडल कारा में बुधवार को कैदियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए एसडीपीओ गढ़वा(मुख्यालय) श्रीराम समद को निर्देश दिया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने बताया कि एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि जेल […]
गढ़वा. गढ़वा मंडल कारा में बुधवार को कैदियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए एसडीपीओ गढ़वा(मुख्यालय) श्रीराम समद को निर्देश दिया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने बताया कि एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि जेल के अंदर दो मेस है. इसमें से एक मेस को जेल के दबंग कैदी अपने कब्जे में रखते हैं. उन्होंने कहा कि जेल के सभी वार्ड में क्षमता से अधिक 80-90 कैदी रहते हैं. लेकिन दबंग कैदी अपने लिए कुछ वार्ड कब्जा कर रखे हैं, जिसमें उनके सिर्फ 30-35 समर्थक ही रहते हैं और उनके लिए गद्दे आदि की पूरी व्यवस्था है. इसके कारण जेल में कैदियों के बीच तनाव रहता है. एसडीपीओ से रिपोर्ट मिलने के बाद वे इस मामले को लेकर उपायुक्त व जेल अधीक्षक को पत्र लिखेंगे और इस विशेष सुविधा को समाप्त करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










