टेंपो चालक की बात गलत : संवेदक

Published at :08 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो चालक की बात गलत : संवेदक

गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के सोनपुरवा टैक्सी एवं टेंपो स्टैंड के संवेदक पप्पू खान ने टेंपो चालक अरविंद कुमार पासवान द्वारा उसके ऊपर मारपीट किये जाने के आरोप को पूरी तरह से गलत बताया है. इस संबंध में पप्पू खान ने गढ़वा थाना प्रभारी को आवेदन देकर जानकारी दी है कि उसने गढ़वा नगरपालिका क्षेत्र […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के सोनपुरवा टैक्सी एवं टेंपो स्टैंड के संवेदक पप्पू खान ने टेंपो चालक अरविंद कुमार पासवान द्वारा उसके ऊपर मारपीट किये जाने के आरोप को पूरी तरह से गलत बताया है. इस संबंध में पप्पू खान ने गढ़वा थाना प्रभारी को आवेदन देकर जानकारी दी है कि उसने गढ़वा नगरपालिका क्षेत्र के सोनपुरवा टैक्सी व टेंपो स्टैंड का बंदोबस्ती लिया है. लेकिन नगरपालिका क्षेत्र में चलनेवाले कुछ स्थानीय टेंपो नगरपालिका टैक्स मांगे जाने पर रंगदारी दिखाते हैं. वे अपने को पिंक ऑटोवाले कह कर टैक्स देने से इनकार करते हैं. साथ ही उनके कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार भी करते हैं. पप्पू खान ने थाना प्रभारी से इस प्रकार के टेंपो चालकों पर कार्रवाई कर अपना हक दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola