2...शराब व जंगल माफिया को पीटा है : टीपीसी

Published at :08 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
2...शराब व जंगल माफिया को पीटा है : टीपीसी

हरिहरपुर ओपी प्रभारी के विरुद्ध पोस्टर चिपकाने व एसबीआइ ग्राहक सेवा बंद कराने के आरोप से इनकार प्रतिनिधि,गढ़वा. उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी(टीपीसी)के सबजोनल प्रवक्ता मंदीपजी ने प्रभात खबर को फोन कर बताया कि बरडीहा क्षेत्र में जिन लोगों की पिटाई टीपीसी द्वारा की गयी है वे लोग जंगल माफिया और शराब माफिया हैं. ऐसे […]

विज्ञापन

हरिहरपुर ओपी प्रभारी के विरुद्ध पोस्टर चिपकाने व एसबीआइ ग्राहक सेवा बंद कराने के आरोप से इनकार प्रतिनिधि,गढ़वा. उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी(टीपीसी)के सबजोनल प्रवक्ता मंदीपजी ने प्रभात खबर को फोन कर बताया कि बरडीहा क्षेत्र में जिन लोगों की पिटाई टीपीसी द्वारा की गयी है वे लोग जंगल माफिया और शराब माफिया हैं. ऐसे लोगों के साथ संगठन सख्ती के साथ पेश आयेगा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पीटा गया है, वे लोग जंगल से बड़े पैमाने पर लकडि़यों का तस्करी कर जंगलों को साफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर अवैध शराब भट्ठी संचालित कर युवा वर्ग को नशा की गर्त में धकेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जंगल देश की राष्ट्रीय संपत्ति है. जंगल नहीं रहेगा, तो मानव जीवन भी नहीं रहेगा. टीपीसी ने पहले भी लोगों को चेताया था कि जंगल न काटे. बार-बार कहने के बावजूद जंगल माफिया अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं. वहीं जंगली क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब भट्ठी संचालित कर देशी शराब का उत्पादन किया जा रहा है. मंदीप ने कहा कि बरडीहा में एसबीआइ ग्राहक सेवा को बंद कराने का आरोप बेबुनियाद है. टीपीसी का दस्ता सेवा केंद्र पर कभी नहीं गया और न ही उसे बंद करने को कहा है. साथ ही हरिहरपुर में टीपीसी के नाम पर ओपी प्रभारी के विरुद्ध मौत के फरमान को लेकर चिपकाया गया पोस्टर भी गलत है. उन्होंने कहा कि यह किसी गुंडा गिरोह का काम है, जिसने टीपीसी के नाम पर दहशत फैलाना का काम कर रहा है. ऐसे लोगों को टीपीसी चिह्नित करके उन्हें जनता के बीच सजा देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola